शिवपुरी में हिट & रन से कोलारस के युवक की CRPF कैंपस के पास मौत

vikas
0
shivpuri-news

शिवपुरी।
शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक कोलारस से शिवपुरी की ओर आ रहा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसकी जिंदगी लील गया। हादसा सीआरपीएफ कैंपस के पास थीम रोड पर हुआ, जहां टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीआरपीएफ कैंपस के पास हुआ हादसा
देहात थाना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान भूरा धाकड़ 30 पुत्र रणधीर धाकड़, निवासी ग्राम कुमरौआ, थाना कोलारस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम भूरा अपनी बाइक से कोलारस से शिवपुरी की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह सीआरपीएफ कैंपस के समीप थीम रोड पर पहुंचे, तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

सड़क पर तड़पता रहा युवक, अस्पताल में नहीं बच सकी जान
टक्कर लगते ही भूरा धाकड़ सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज शिवपुरी पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि अत्यधिक गंभीर चोटों के कारण युवक की मौत हो चुकी थी।

हिट एंड रन का मामला, आरोपी वाहन की तलाश
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
बुधवार को पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!