शिवपुरी। शिवपुरी में आज रविवार को 2500 करोड की अदाणी ग्रुप की मिसाइल फैक्ट्री का भूमिपूजन करने आए प्रदेश के सीएम मोहन यादव और क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भूमिपूजन किया। इस अवसर पर शिवपुरी विधायक ने सीएम यादव से मंच से शिवपुरी के विकास ओर आम नागरिकों की सुविधाओ के लिए कुछ मांगे रखी। इन मांगी पर सिंधिया ने भी समर्थन किया इन मांगों को मंच से स्वीकार करते हुए सीएम ने शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी यूनिट बनाने की घोषणा कर दी,सीएम मोहन यादव 18 मिनट के भाषण में शिवपुरी की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए करोड़ों रुपए देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज (SRVSMC) में स्वास्थ्य सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी यूनिट शुरू करने के साथ-साथ कार्डियोलॉजी विभाग, ,सीटी स्कैन जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं और अन्य उन्नत चिकित्सा सेवाएं विकसित की जाएंगी। इससे शिवपुरी सहित आसपास के जिलों के मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए ग्वालियर, भोपाल या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने शिवपुरी शहर की पुरानी बाईपास सर्कुलर रोड जिसकी लंबाई 14 किलोमीटर है इसके सड़क के चौड़ीकरण के लिए 120 करोड़ रुपए स्वीकृत किए है। वही जिले में अब सुभाषपुरा नई तहसील बनेगी। शिवपुरी के जिला अस्पताल में 200 बेड का मातृ शिशु अस्पताल बनाने की घोषणा की है। शिवपुरी में पर्यटन के लिए 108 फीट की शिव प्रतिमा सहित करोडो रूपए से शिव पार्क भी बनाया जाऐगा। वही खोड मे एक नवीन महाविद्यालय खोला जाएगा,बदरवास में एक संदीपनी स्कूल के साथ पिछोर खनियाधाना और करैरा विधानसभा में भी विकास की नवीन घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ेगी और जनता को बेहतर स्वास्थ्य, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।