​करैरा पुलिस ने पकडे बाइक ​गैंग के सदस्य,3 जिलो से उठाई गाडिया,पढिए खबर

vikas
0
shivpuri-samachar

करैरा।
शिवपुरी जिले के करैरा पुलिस को एक वाहन चोर गैंग के खिलाफ बडी सफलता मिली है।  पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार** किया है। आरोपियों के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें, जिनकी कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपए बताई जा रही है, बरामद की गई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने ग्वालियर, शिवपुरी और दतिया जिलों से वाहन चोरी करने की बात कबूल की है। गिरोह के दो अन्य साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के जिले में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में करैरा थाना पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

मुखबिर की सूचना से मिला सुराग
30 जून को करैरा थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अनीस (नट) खां उर्फ लंपू, निवासी अमारा पिरोठ थाना इंदार, चोरी की काले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल लेकर गल्ला मंडी के पीछे से करैरा की ओर आने वाला है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गल्ला मंडी के पीछे किले की तलहटी में घेराबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए का युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। आरोपी वाहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और पूछताछ में उसने स्वीकार कर लिया कि बाइक चोरी की है।
पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल जब्त कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

पूछताछ में खुला चोरी के गिरोह का राज
गहन पूछताछ में आरोपी अनीस ने बताया कि उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर ग्वालियर, शिवपुरी और दतिया जिलों से कई मोटरसाइकिलें चोरी की हैं। उसने यह भी बताया कि उसका साथी अरविंद जाटव चोरी की तीन अन्य बाइक करैरा के टीला रोड स्थित स्टेडियम की सीढ़ियों के नीचे बने कमरे में छिपाकर रखे हुए है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं तथा सह आरोपी अरविंद जाटव (38) निवासी न्यू कॉलोनी, करैरा को गिरफ्तार कर लिया।

दो आरोपी अभी भी फरार
पुलिस के अनुसार इस गिरोह में कुल चार से अधिक लोग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और फरार दो अन्य साथियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में वाहन चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्न वाहन बरामद किए हैं
हीरो एचएफ डीलक्स (एमपी-33 एमसी-1686) – कीमत लगभग 50 हजार रुपए
हीरो स्प्लेंडर (एमपी-32 एमजे-4740) – कीमत लगभग 50 हजार रुपए
बजाज पल्सर – कीमत लगभग 1.50 लाख रुपए
होंडा ड्रीम युगा (एमपी-33 ए-8170) – कीमत लगभग 50 हजार रुपए

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!