शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देश पर जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई जांच के आधार पर ग्राम पंचायत करई के सचिव अशोक रावत को निलंबित किया गया है।
जनसुनवाई में जनमन आवास योजना के भुगतान संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर जांच के निर्देश दिए गए थे। इस सम्बन्ध में सचिव को नोटिस भी जारी किया गया था। पंचायत सचिव द्वारा किए गए कृत्य को पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही मानते हुए जिला पंचायत सीईओ श्री विजय राज द्वारा कार्यवाही की गई है और अशोक रावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनका मुख्यालय जिला पंचायत शिवपुरी निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत करई में हितग्राहीमूलक एवं रोजगारोन्मुखी योजनाओं के सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम रोजगार सहायक श्री नीलम रावत को आगामी आदेश तक ग्राम पंचायत करई के सचिव के दायित्वों का निर्वहन करने हेतु अधिकृत किया गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।