शिवपुरी जिले मे इन फीडरो पर रहेगी 4 घंटे बत्ती गुल

vikas
0
shivpuri-news

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले में विद्युत व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए मंगलवार 23 जून को विभिन्न फीडरों पर आवश्यक मेंटीनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान कई ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार 33 के.व्ही. गोवर्धन फीडर पर रखरखाव कार्य किए जाने के कारण सुबह 7 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके चलते 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र गोवर्धन एवं खटका से जुड़े सभी गांवों और क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

वहीं दूसरी ओर 11 के.व्ही. डोंगरी पम्प फीडर पर भी तकनीकी मेंटीनेंस किया जाएगा। इसके कारण सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र धौलागढ़ और डोंगरी पम्प से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

बिजली विभाग का कहना है कि यह कार्य विद्युत लाइनों और उपकरणों की बेहतर कार्यक्षमता सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है, जिससे भविष्य में होने वाली तकनीकी खराबियों और अनियोजित बिजली कटौती को कम किया जा सके। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!