शिवपुरी, कोर्ट के बाहर दबंगई, FIR की कॉपी फाड़ी, जान से मारने की धमकी

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
जिले में जमीन विवाद को लेकर चल रहा तनाव अब न्यायालय परिसर तक पहुंच गया। शिकायत दर्ज कराने और न्याय की गुहार लगाने निकले एक परिवार के साथ कोर्ट के बाहर कथित रूप से मारपीट की गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने एफआईआर की कॉपी छीनकर फाड़ दी और मामला वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

खेत की फेंसिंग से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, पिछोर क्षेत्र के ग्राम गुरुकदवाया निवासी रोशनी धाकड़ ने महिला थाना शिवपुरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 जून को खेत की तार फेंसिंग को लेकर गांव के जगदीश जाटव, संजीव जाटव और अशोक जाटव से विवाद हो गया था।

रोशनी धाकड़ का आरोप है कि विवाद के दौरान गाली-गलौज के बाद उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि संजीव जाटव ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में उन्हें पहले पिछोर अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया।

कार्रवाई की मांग लेकर पहुंचे थे कोर्ट और एसपी कार्यालय
घटना के बाद जब पुलिस कार्रवाई को लेकर परिवार संतुष्ट नहीं हुआ, तब सोमवार को रोशनी धाकड़ के पति अनिल धाकड़, देवर रामभरत धाकड़, नीतेश धाकड़ और रिश्तेदार हरीचरण धाकड़ न्यायालय और एसपी कार्यालय पहुंचे। परिवार शिकायत संबंधी आवेदन तैयार कराने के लिए न्यायालय परिसर के बाहर मौजूद था।

रिपोर्ट वापस लेने का बनाया दबाव
पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसी दौरान अशोक जाटव, संजीव जाटव, लखन जाटव समेत अन्य लोग वहां पहुंच गए। आरोपियों ने पहले उनसे दर्ज कराई गई रिपोर्ट वापस लेने के लिए दबाव बनाया। जब परिवार ने ऐसा करने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया।

परिवार का कहना है कि आरोपियों ने सार्वजनिक स्थान पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

FIR की कॉपी छीनी और फाड़ दी
पीड़ित पक्ष के मुताबिक, मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके हाथ से एफआईआर की कॉपी छीन ली और उसे फाड़ दिया। इतना ही नहीं, रिपोर्ट वापस नहीं लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित परिवार सीधे एसपी कार्यालय पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की।

पुलिस से कार्रवाई की मांग
पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी और न्यायिक प्रक्रिया में बाधा डालने के आरोपों में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही परिवार ने अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!