शिवपुरी। शिवपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सकलेचा (गोलू भैया) की नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में पोहरी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कैलाश कुशवाहा ने अपने जनसंपर्क कार्यालय पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेंद्र सकलेचा का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। विधायक कैलाश कुशवाहा ने पुष्पहार पहनाकर और शुभकामनाएं देकर गोलू सकलेचा का अभिनंदन किया। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस का व्यापार प्रकोष्ठ जिले में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत होगा।
ज्ञात हो कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल द्वारा हाल ही में राजेंद्र सकलेचा (गोलू भैया) को उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और व्यापारिक वर्ग में खुशी का माहौल है।
स्वागत समारोह में विधायक कैलाश कुशवाहा ने कहा कि संगठन ने एक सक्रिय, मिलनसार और जमीनी कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें विश्वास है कि गोलू सकलेचा व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाते हुए संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम में वाजिद अली, आशीष पुराणिक, बॉबी राजा, खान साहब, शहीद भाई सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पमालाएं पहनाकर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ जिले के व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए सेतु का कार्य करेगा। जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में भी व्यापार प्रकोष्ठ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेंद्र सकलेचा ने सभी वरिष्ठ नेताओं, विधायक कैलाश कुशवाहा और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।