शिवपुरी में वायरल वीडियो वाले जेल अधिकारी का ट्रांसफर, डीन सहित सिविल सर्जन का भी ट्रांसफर

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
वायरल वीडियो वाले जेल अधीक्षक का ट्रांसफर शिवपुरी जिले मे कर दिया गया है। वर्तमान शिवपुरी जेल अधीक्षक का ट्रांसफर सागर हो गया है। शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के डीन और नगर पालिका के एई और सब इंजीनियर का ट्रांसफर मध्यप्रदेश शासन ने कर दिया है। 

मध्य प्रदेश जेल विभाग ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत ग्वालियर सेंट्रल जेल के अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से बदल दिया है। हाल ही में जेल के अंदर अवैध रूप से सामग्री बेचे जाने के कथित वीडियो क्लिप और 5 लाख रुपए की ब्लैकमेलिंग के मामले के बाद निवर्तमान जेल अधीक्षक विदित सरवइया का तबादला कर उन्हें शिवपुरी जेल भेज दिया गया है।

डीन डॉ डी परमहंस का तबादला
शहर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ डी परमहंस का तबादला 15 जून को अधिष्ठाता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय बुधनी के पद पर हो गया है। बड़ी बात यह है कि उनकी जगह पर अभी मेडिकल कॉलेज में कोई दूसरा डीन नहीं आया है। इसी तरह से शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ दो डिप्टी कलेक्टर मोतीलाल अहिरवार व अजय शर्मा का भी स्थानांतरण शिवपुरी से दूसरे जिलों में हो गया है और इन दोनों की जगह भी शिवपुरी में कोई डिप्टी कलेक्टर नहीं आया है। वही आज बुधवार को एक नया आदेश स्वास्थय विभाग मे आया है इस आदेश में शिवपुरी के सिविल सर्जन डॉ बीएल यादव के ट्रांसफर के आदेश आए है लेकिन शिवपुरी मे अगला सिविल सर्जन कौन होगा यह ओदश अभी नही हुए है। 

शिवपुरी नगर पालिका में पदस्थ एई सचिन चौहान व उपयंत्री रंजीत खापरे का ट्रांसफर दूसरे शहरों में हो गया, लेकिन नगरीय निकाय विभाग ने इन अधिकारियों की जगह किसी दूसरे अधिकारी को नहीं भेजा। अभी 8 दिन पहले नगर पालिका सीएमओ इशांक धाकड़ का तबादला हुआ और उनकी जगह पर कोई नहीं आया। शिवपुरी एसडीएम आनंद सिंह राजावत को सीएमओ का प्रभार दिया गया।

शिवपुरी नगर पालिका में तकनीकी विभाग में एक कार्यपालन यंत्री, तीन एई से लेकर 16 उपयंत्री के पद स्वीकृत है, जबकि आज वर्तमान स्थिति में एक कार्यपालन यंत्री राकेश तिवारी, दो उपयंत्री राकेश धाकड़, रघुवीर भार्गव व तीव्रता गर्ग है। जबकि उपयंत्री रंजीत खापरे व एई सचिन चौहान का ट्रांसफर होने के बाद आज रिलीव भी हो गए है। इधर विभाग में मड़ीखेड़ा जलावर्धन योजना, पीएम आवास, अमृत 2, ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर सीएम इंफ्रा से लेकर अन्य कई बड़ी योजनाएं संचालित है, जिनको नगर पालिका में मौजूद स्टाफ बड़ी मुश्किल से क्रियान्वयन कर पा रहा था। अब अगर नगरीय निकाय विभाग शिवपुरी नगर पालिका को पर्याप्त तकनीकी स्टाफ नहीं देता तो सभी विकास कार्य धरातल पर सही तरह से नहीं हो पाएंगे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!