शिवपुरी, पोहरी में बाहुबली चोर, 3 क्विंटल की तिजोरी का उठा ले गए चोर, पढिए

vikas
0
shivpuri-news

पोहरी।
शिवपुरी जिले की पोहरी नगर परिषद की एक पार्षद के चोरी होने का मामला प्रकाश मे आया। मकान सूना था इसलिए चोरो ने बडे आराम से अपने काम अंजाम दिया। इस चोरी मे सबसे हैरानी वाली बात यह है कि चोर इस घर से 3 क्विंटल (300 किलो) की लोहे की तिजोरी ही उठा ले गए,वही घर में खडी एक पल्सर बाइक को भी गायब कर दिया। चोरी कितने की हुई,तिजोरी मे क्या क्या रखा था यह अभी क्लियर नहीं हुआ है क्यों की पार्षद और उनके परिजन पोहरी से बाहर गए हुए हैं। 

पार्षद नीतू शर्मा 13 जून से अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गए हुए थे और घर पर ताला लटक रहा था। गुरुवार सुबह उनके चचेरे भाई हर्ष शर्मा की नजर जब घर पर पड़ी, तो मुख्य दरवाजे का ताला और कुंडी टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो होश उड़ गए-अलमारियों के ताले टूटे थे और सारा सामान तितर-बितर पड़ा था। इसकी सूचना तुरंत पार्षद के भाई अनुज शर्मा को दी गई, जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

चोरों का मेगा-लूट' प्लान
चोरों ने सिर्फ सोने-चांदी के जेवर ही नहीं चुराए, बल्कि अपनी ताकत का प्रदर्शन भी किया है। लगभग तीन क्विंटल वजनी लोहे की भारी-भरकम तिजोरी भी अपने साथ उठा ले गए। जाते-जाते उन्होंने गैलरी में खड़ी पल्सर मोटरसाइकिल (नंबर: MP-33 HB-6543) पर भी हाथ साफ कर दिया और उसी पर बैठकर रफूचक्कर हो गए। असली नुकसान का सही आंकड़ा तो पार्षद नीतू शर्मा के वापस लौटने के बाद ही पता चल पाएगा। यह पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में 5 से 6 संदिग्ध बदमाश दो बाइकों पर आते-जाते साफ दिखाई दे रहे हैं। 

घटना की जानाकरी लगते ही पोहरी थाना पुलिस तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया है ताकि घटनास्थल से पक्के सुराग जुटाए जा सकें। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन बाहुबली चोरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!