शिवपुरी,अवैध लिंग जांच की सूचना देने वाले को मिलेगा 2 लाख रूपए इनाम

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
देश और समाज में कन्या भ्रूण हत्या जैसी गंभीर और अमानवीय सामाजिक कुरीतियों को जड़ से खत्म करने के लिए राज्य शासन पूरी तरह कमर कस चुका है। इस दिशा में गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम 1994 एवं नियम 1996' (PCPNDT Act) को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। 

आम जनता को इस कानून के प्रति जागरूक करने और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुनरीक्षित मुखबिर पुरस्कार योजना 2021 का व्यापक संचालन किया जा रहा है।

दो किश्तों में मिलेगी 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार, जो भी नागरिक अवैध भ्रूण लिंग जांच, लिंग चयन या इससे जुड़ी किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की सटीक सूचना प्रशासन को देगा, उसे कुल 2 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत सफल स्टिंग ऑपरेशन और न्यायालय में अपराध सिद्ध होने की स्थिति में पुरस्कार राशि का वितरण मुखबिर, डिकॉय महिला, अभियोजन अधिकारी और जिला नोडल अधिकारी के बीच नियमानुसार किया जाएगा।

अवैध गतिविधियों में शामिल डॉक्टरों, बिचौलियों या संस्थानों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाने के लिए प्रशासन गोपनीय स्टिंग ऑपरेशन का सहारा लेता है तो यह इनाम मुखबिर को दो किश्तो मे मिलेगा,पहल किश्त 1.25 लाख रुपये मुखबिर की सूचना पर कानूनी कार्रवाई होने और न्यायालय में चालान (चार्जशीट) प्रस्तुत होने पर दी जाएगी। द्वितीय किश्त (75 हजार रुपये) संबंधित मामले में न्यायालय द्वारा अपराध पूरी तरह सिद्ध (दोषी करार) होने पर प्रदान की जाएगी।

प्रशासन की अपील,समाज में लैंगिक समानता के लिए आगे आएं
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि बेटियों के सम्मान, उनके सुरक्षित भविष्य और समाज में संतुलित लैंगिक अनुपात सुनिश्चित करने के लिए इस सामाजिक जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं। यदि आपके आस-पास ऐसी कोई भी अवैध गतिविधि संचालित हो रही है, तो उसकी सूचना तुरंत और बिना किसी डर के प्रशासन को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!