शिवपुरी,मॉ फांसी के फंदे पर लटक रही थी 4 साल का बेटा देखकर रो रहा था

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी शहर के सिटी कोतवाली सीमा में स्थित खुडा क्षेत्र में एक महिला फांसी के फंदे पर लटकी मिली हैं। महिला लिवइन में रह रही थी और उसके पहले पति से एक  बेटा भी था। महिला की लाश कमरे में लटकी हुई थी और उसका बेटा उसे फांसी के फंदे पर लटकते देख रो रहा था। घटना के बाद से मृतका का लिव-इन पार्टनर फरार है।

रविवार को हुआ था दोनों के बीच झगड़ा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका कविता कुशवाह तलाकशुदा थी और अपने चार साल के बेटे के साथ रह रही थी। पिछले करीब एक साल से वह बैराड़ थाना क्षेत्र के हरियाखेड़ी गांव के रहने वाले बबलू कुशवाह नामक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। मकान मालिक के बयानों के मुताबिक, रविवार को कविता और बबलू के बीच किसी बात को लेकर तीखा विवाद हुआ था। सोमवार सुबह कविता सामान्य रूप से घर के बाहर झाड़ू लगाती हुई देखी गई थी, जिससे किसी को अनहोनी का अंदेशा नहीं हुआ।

बच्चे के रोने की आवाज से खुला राज
सोमवार सुबह कुछ देर बाद कमरे के भीतर से कविता के चार वर्षीय बेटे के लगातार रोने और चीखने की आवाजें आने लगीं। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर जब मकान मालिक कमरे के पास पहुंचा और दरवाजा खोला, तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गया। कविता कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। मकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी।

मायके पक्ष का आरोप: चरित्र पर शक करता था और शादी से मुकरा
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जब संदेही बबलू कुशवाह से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका फोन बंद मिला और वह अपने ठिकाने से फरार पाया गया।

प्रशासन ने मृतका के मायके पक्ष को सूचित किया, जिसके बाद अस्पताल में नायब तहसीलदार की निगरानी में डॉक्टरों के पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका की मां पार्वती कुशवाह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बबलू हमेशा कविता के चरित्र पर संदेह (शंका) करता था और उसे प्रताड़ित करता था। कविता लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी, लेकिन वह हर बार मुकर जाता था। शादी का पक्का आश्वासन देने के बाद ही कविता उसके साथ रहने को राजी हुई थी, लेकिन उसने धोखा दिया।

पुलिसिया कार्रवाई और जांच
कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर शव परीक्षण रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाने के साथ-साथ परिजनों द्वारा लगाए गए प्रताड़ना और धोखाधड़ी के आरोपों की गहराई से पड़ताल की जा रही है। फरार युवक बबलू की तलाश के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं, उसकी गिरफ्तारी के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!