पापा ने मम्मी को मार डाला-हत्या कर फांसी पर लटकाया: मां की मौत पर बेटी बोली

vikas
0
shivpuri samachar

कोलारस।
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना सीमा में चंदौरिया गांव में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतका सुनीता कुशवाह की 14 वर्षीय बेटी पुष्पा ने अपने पिता धर्मवीर कुशवाह पर हत्या का आरोप लगाया है। बेटी का कहना है कि उसके पिता शराब के नशे में अक्सर मां के साथ मारपीट करते थे और घटना वाले दिन भी घर में विवाद हुआ था।

पुष्पा ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पिता उसे मामा के घर छोड़ आए थे, जबकि उसकी मां सुनीता को अपने साथ ग्राम चंदौरिया ले गए थे। इसके बाद अचानक मां की मौत की खबर मिली। बेटी का आरोप है कि उसके पिता लंबे समय से मां को प्रताड़ित कर रहे थे।

छोटे बेटे की मौत पर भी उठाए सवाल
पुष्पा ने आरोप लगाया कि इससे पहले उसके छोटे भाई को सांप ने काट लिया था, लेकिन पिता ने समय पर इलाज नहीं कराया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। अब परिवार इस घटना को भी लापरवाही से जोड़कर देख रहा है।

15 साल की शादी, लेकिन हमेशा विवाद
मृतका के भाई मनोज कुशवाह ने बताया कि करीब 15 साल पहले सुनीता की शादी धर्मवीर कुशवाह से हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी शराब पीकर विवाद करता था और बहन के साथ मारपीट करता था।

परिजनों के अनुसार वर्ष 2019 में कोलारस थाना और महिला थाना शिवपुरी में भी शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। हालांकि उस समय समझौता होने के कारण मामला आगे नहीं बढ़ा।

फोन कॉल में सुनाई दी थीं झगड़े की आवाजें
परिजनों ने बताया कि 17 मई की सुबह सुनीता ने अपने देवर मूलचंद कुशवाह को फोन किया था। फोन पर घर में झगड़े और विवाद की आवाजें साफ सुनाई दे रही थीं। इसी दौरान धर्मवीर ने फोन छीनकर कॉल काट दिया।

कुछ घंटों बाद धर्मवीर ने ही फोन कर बताया कि सुनीता ने फांसी लगा ली है। जब मायका पक्ष मौके पर पहुंचा तो महिला के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दिए। इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।

हत्या के बाद शव को फांसी पर लटकाया
परिवार का आरोप है कि सुनीता की हत्या करने के बाद पूरे मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया गया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ हत्या और धमकी की धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की है।

जान से मारने की धमकी का आरोप
पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद आरोपी लगातार उन्हें धमकियां दे रहा है। इसी को लेकर बुधवार को परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा और सुरक्षा की मांग करते हुए सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!