शिवपुरी। शहर के डाकबंगला उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. कमलागंज फीडर एवं 11 के.व्ही. भेड़फार्म फीडर पर मंगलवार 19 मई को मेंटीनेंस कार्य किया जाएगा। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी सूचना के अनुसार आवश्यक सुधार एवं रखरखाव कार्य के चलते इन दोनों फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
बिजली कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे पहले से जरूरी कार्य निपटा लें तथा बिजली बंद रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए पानी भरने, घरेलू उपकरणों के उपयोग और व्यावसायिक गतिविधियों की तैयारी कर लें।
जानकारी के अनुसार 11 के.व्ही. कमलागंज फीडर सुबह 5 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगा। इसके कारण माधव नगर, गणेश कॉलोनी, नवाब साहब रोड, वर्मा कॉलोनी, टोगरा रोड के पास आईटीबीपी गेट के सामने का क्षेत्र, राईन मार्केट, राघवेन्द्र नगर, विजयपुरम कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों में विद्युत सप्लाई प्रभावित रहेगी।
वहीं 11 के.व्ही. भेड़फार्म फीडर पर भी रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके चलते कमलागंज, बैंक कॉलोनी, बाबू क्वार्टर, नवग्रह मंदिर के आसपास का क्षेत्र तथा अन्य जुड़े मोहल्लों में बिजली सप्लाई नहीं मिलेगी।
बिजली कंपनी अधिकारियों का कहना है कि मेंटीनेंस कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। यदि कार्य समय से पहले पूरा हो जाता है तो निर्धारित समय से पहले भी बिजली चालू की जा सकती है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।