शिवपुरी,जनगणना मे कार्य कर रहे शिक्षक दिनेश नरवरिया की सड़क एक्सीडेंट मे मौत

vikas
0


शिवपुरी।
शिवपुरी जिले में जनगणना का कार्य जारी है। जनगणना 2027 मे ड्यूटी के दौरान शासकीय शिक्षक की उपचार के दौरान मौत होने की खबर मिल रही हैं। बताया जा रहा है कि शिक्षक को सतनवाड़ा थाने के सामने किसी वाहन ने कुचल दिया था,घायल शिक्षक को उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया था आज सुबह शिक्षक की इजाल के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार शिक्षक जनगणना कार्य के लिए सतनवाड़ा अपनी बाइक से गए थे,बीते रोज बुधवार की दोपहर शिक्षक की बाइक को पुलिस थाने के सामने वाहन ने कुचल दिया। इस हादसे मे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल घायल शिक्षक को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा था,लेकिन शिक्षक दिनेश नरवरिया की स्थिति चिंताजनक होने के कारण उन्हें ग्वालियर भेजा गया था।

शिक्षक दिनेश के सिर मे गंभीर चोट थी और एक्सीडेंट के बाद उन्हें होश नहीं आया था। ग्वालियर मे इलाज के दौरान शिक्षक ने आज सुबह दम तोड दिया है। इस घटना से शिवपुरी के शिक्षा विभाग और कर्मचारियों मे शौक का माहौल है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!