शिवपुरी में MT-6 खुले जंगल में रिटर्न,गांव में घुसकर भैंस का शिकार,अब फिर कैद

0
शिवपुरी। शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व की मादा टाइगर एफटी 6 के अपने होने की धमक फिर दिखा दी है। आज गुरुवार को नरवर तहसील के रायपुर धमकन गांव में घुसकर एक भैंस का शिकार कर लिया और अपने शिकार को खींचकर जंगल मे समा गई। सूचना मिलते ही पार्क प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों की मदद से टाइगर को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया गया है।

MT-6 is back in the open forest in Shivpuri, having hunted a buffalo in a village. It has now been caught again

जैसा कि विदित है कि मादा टाइगर एमटी 6 माधव टाइगर रिजर्व की ऐसी टाइगर है जो खुले जंगल मे आते ही आबादी क्षेत्र मे आ जाती है और दहशत फैलाती है। 1 जनवरी को सतनवाडा गांव की सीमा में आने वाले गांव में एक वृद्ध पर हमला कर घायल कर दिया था,सुरवाया थाना सीमा के गांवो में मवेशियों का शिकार किया था और एक वृद्ध को घायल भी कर दिया था। इस कारण इस बाघिन का 13 जनवरी 2026 को रेस्क्यू किया गया और वाडे मे बंद कर दिया था। इस मादा टाइगर को रिजर्व प्रबंधन ने खुले मे रिलीज कर दिया है,इसने खुले जंगल मे आते ही आबादी क्षेत्र की ओर रुख कर लिया और आज फिर इसने अपनी दहशत कायम करते हुए भैंस का शिकार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 6 बजे माधव टाइगर रिजर्व से निकली मादा टाइगर एमटी-6 रायपुर धमकन गांव में जा पहुंची। यहां उसने रामबरन गुर्जर के घर से करीब 50 मीटर दूरी पर बाड़े में बैठी भैंस पर हमला कर दिया। टाइगर ने भैंस की गर्दन अपने जबड़े में दबोच ली और उसे खींचकर ले गई। सी दौरान रामबरन गुर्जर शौच के लिए घर से बाहर निकले थे, तभी उनका आमना-सामना टाइगर से हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक रामबरन ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और पार्क प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों की मदद से टाइगर को ट्रेंकुलाइज कर काबू में लिया गया।

ग्रामीणों में डर, विस्थापन की मांग
गांव के निवासी रामवतार गुर्जर का कहना है कि रायपुर धमकन गांव माधव टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है, जिसके चलते यहां लगातार टाइगर का मूवमेंट बना रहता है। पिछले कई दिनों से गांव के आसपास टाइगर देखा जा रहा था, लेकिन अब गांव के अंदर घुसकर शिकार करने से डर और बढ़ गया है।ग्रामीणों का कहना है कि रात होते ही लोग घरों में कैद हो जाते हैं और बच्चों को बाहर निकलने से रोका जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा देने के साथ-साथ गांव के विस्थापन की मांग की है।

आबादी क्षेत्र में बार-बार पहुंच रही MT-6
बताया जा रहा है कि मादा टाइगर एमटी-6 को 27 दिसंबर को माधव टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया था। इसके बाद से वह लगातार जंगल छोड़कर आबादी क्षेत्र की ओर रुख कर रही है। 1 जनवरी को यह डोंगर गांव पहुंची थी, जहां उसने शिवलाल बघेल पर हमला कर दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इसके बाद टीम ने उसे जंगल की ओर खदेड़ा, लेकिन वह फिर भी जंगल में नहीं टिकी। बाद में यह सुरवाया थाना क्षेत्र के खुटेला और सरदारपुरा गांव के पास देखी गई, जहां उसने मवेशियों का शिकार किया। ग्रामीणों में डर इतना था कि टाइगर की सूचना मिलते ही लोग छतों पर चढ़ जाते थे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!