वर्धमान होटल के पास से दिनदहाड़े गेहूं की चोरी CCTV में कैद

Adhiraj Awasthi
0
नरवर। कस्बे में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चोर इतने बेखौफ हो चुके हैं कि वे दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने से भी नहीं डर रहे। ताजा मामला 15 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे का है, जिसने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 2, कस्बा रोड स्थित वर्तमान होटल के सामने रहने वाले धर्मेंद्र कुशवाहा, जो एमपी ऑनलाइन संचालक हैं, उनके घर के अंदर रखी दो बोरी गेहूं को एक अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। खास बात यह है कि पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

गौरतलब है कि नरवर क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। कुछ समय पूर्व ब्लॉक के सामने स्थित अशोक अग्रवाल की दुकान से करीब 5 हजार रुपए चोरी होने का मामला भी सामने आया था। लगातार हो रही इन घटनाओं से साफ है कि क्षेत्र में चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो इस तरह की वारदात और बढ़ सकती हैं। लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं।

अब देखना यह होगा कि नरवर पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे कब तक गिरफ्तार करती है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि कस्बे में गश्त बढ़ाई जाए और ऐसे मामलों में त्वरित व सख्त कार्रवाई कर अपराधियों पर लगाम लगाई जाए, ताकि आमजन खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!