शिवपुरी। करैरा की सड़कों पर हुआ एक एक्सीडेंट अब सियासी तूफान में बदल चुका है। विधायक प्रीतम लोधी का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा जब उनके बेटे दिनेश से पुलिस पूछताछ और करैरा में न दिखने जैसी बात सामने आई। वीडियो जारी कर विधायक ने सीधा हमला बोला- “करैरा तेरे डैडी का नहीं है… दम है तो रोक लेना।”
विधायक ने न सिर्फ एसडीओपी की कार्यशैली पर सवाल उठाए, बल्कि उन पर गरीबों के मामलों को नजरअंदाज करने और जहां पैसा मिलता है, वहीं जाने” जैसे गंभीर आरोप भी जड़ दिए। उन्होंने कहा कि कई पुराने एक्सीडेंट मामलों में कार्रवाई लंबित है, लेकिन उनके बेटे के मामले को जरूरत से ज्यादा तूल दिया गया।
दूसरी ओर, एसडीओपी आयुष जाखड़ ने पूरे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए साफ किया कि कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत हुई है। उन्होंने बताया कि थार गाड़ी पर ब्लैक फिल्म और हूटर पाए गए, जिस पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया और लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया अपनाई गई।
गौरतलब है कि 16 अप्रैल को हुए इस हादसे में थार ने पहले पैदल चल रही महिलाओं और फिर बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें 5 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने दिनेश लोधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर वाहन जब्त किया था। अब यह मामला सिर्फ एक एक्सीडेंट नहीं, बल्कि सियासत बनाम सिस्टम की सीधी भिड़ंत बन चुका है, जिसमें दोनों पक्ष अपने-अपने तर्कों के साथ आमने-सामने खड़े हैं।
%20(1).webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।