कुछ पल की देरी हो जाती तो नाबालिग सैकड़ों किलोमीटर दूर निकल जाती:प्यार का ड्रामा

Adhiraj Awasthi
0
काजल सिकरवार @ शिवपुरी। शिवपुरी शहर के कोतवाली सीमा मे आने वाले घोड़े चौराहे पर बीती देर शाम प्यार का ड्रामा देखने को मिला। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने एक नाबालिग को बरामद किया है,अगर थाना प्रभारी राजीव शर्मा को एक पल की देरी हो जाती तो यह नाबालिग सैकड़ों किलोमीटर दूर निकल जाती,यह नाबालिग मोबाइल नहीं रखती इस कारण इस नाबालिग की बरामदगी पुलिस को परेशानी हो जाती।

जानकारी के अनुसार पोहरी रोड पर घोडा चौराहे पर उस समय अफरा तफरी का माहौल बना जब झांसी की ओर जाने वाली एक बस मे से पुलिस ने एक नाबालिग को बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि नाबालिग के साथ एक महिला और युवती साथ थी यह नाबालिग झांसी की बस मे जा रही थी और झांसी से यह अहमदाबाद की उस से मोरबी गुजरात निकलने की फिराक मे थी।

इस 17 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला दो दिन पूर्व ही सुभाषपुरा थाने मे दर्ज किया गया था। इस माहौल को देखकर ऐसा लग रहा था कि नाबालिग के साथ मे एक महिला और युवती कही बेचने के लिए जा रही थी,लेकिन पूछताछ मे मामला दूसरा निकला।

जानकारी मिल रही है कि उक्त नाबालिग सुभाषपुरा धौलागढ़ फाटक के रहने वाली है। नाबालिग 2 दिन पूर्व अपने घर से फरार हो गई थी। 17 साल की नाबालिग के घर से गायब होने पर सुभाषपुरा थाने मे रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद सुभाषपुरा थाना पुलिस ने इस नाबालिग के दस्तायब हैतु प्रयास तेज कर दिए थे।

बताया जा रहा है कि उक्त नाबालिग अपने घर से इससे पूर्व भी फरार हो चुकी थी। नाबालिग का अफेयर शिवपुरी मे निवास करने वाले एक बाथम युवक से चल रहा था। युवक के रिश्तेदार नाबालिग के घर के पास रहते थे इस कारण इस युवक का धौलागढ़ फाटक पर आना जाना था।

नाबालिग ने बीते रोज अपने घर से फरार होकर अपने प्रेमी से शादी कर ली थी। नाबालिग बस मे बैठकर झांसी निकल रही थी। यह जो महिलाएं थी वह नाबालिग को बस स्टैंड छोड़ने आई थी। इधर सुभाषपुरा इस नाबालिग को सर्च कर रही थी,पुलिस को इस नाबालिग की शहर छोडने की भनक लग गई और सुभाषपुरा थाना प्रभारी सहित पुलिस बल ने इस नाबालिग को बस से सुरक्षित बरामद कर लिया। अगर पुलिस को पहुंचने मे एक पल की देरी हो जाती तो यह नाबालिग सैकड़ों किलोमीटर दूर निकल जाती।

सुभाषपुरा थाना पुलिस महिला पुलिस के साथ इन नाबालिग को बरामद कर सुभाषपुरा थाना ले गई,जहां इस नाबालिग के परिजन को बुलाकर आगे की कार्यवाही की जाऐगी। 
Uploaded Image

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!