kolaras News: भाजपा नेता रीना शर्मा पर नूरजहां का घर में घुसकर हमला, पुलिस का सर्पोट नही

0
कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना सीमा में निवास करने वाली भाजपा नेत्री रीना शर्मा के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। भाजपा नेत्री का कहना है कि उस पर प्राणघातक हमला उसके घर में घुसकर किया है,हालांकि इस मामले में एफआईआर की गई है लेकिन सामान्य धाराओं में मामला दर्ज किया है,अब हमलावर उसको परेशान कर रहे है। पीडिता ने बताया कि उसकी पति की मृत्यु 10 साल पूर्व में हो चुकी है उसके पति पुलिस में आरक्षक थे,आरोपी उसके मकान हो हड़पना चाहते है। इस मामले को लेकर रीना शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन सौंपा है।


मामला 15 अप्रैल 2026 का है, जब रीना शर्मा भाजपा की एक संगठनात्मक बैठक में शामिल होकर घर लौटी थीं। आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाली उमा उर्फ नूरजहाँ नामदेव, जिसे पीड़िता ने झगड़ालू और अनैतिक गतिविधियों में लिप्त बताया है, अचानक लाठी लेकर उनके घर में घुस आई। आरोपी महिला ने अश्लील गालियां देते हुए रीना शर्मा पर हमला कर दिया और घर के सामान में तोड़फोड़ की।

राजनीतिक और व्यक्तिगत रंजिश का आरोप:
पीड़िता का आरोप है कि हमलावर महिला ने उन पर राजनीतिक टिप्पणी करते हुए हमला किया। साथ ही, यह भी बताया गया कि आरोपी महिला नशीले पदार्थों की बिक्री जैसे कार्यों में लिप्त रहती है, जिसका विरोध करने पर वह पहले भी प्रार्थिया के दिवंगत पति के साथ विवाद कर चुकी है।

पुलिस की कार्रवाई और पीड़िता का डर
घटना के बाद रन्नौद थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 0061 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (333, 115(2), 296, 324(6), 351(3)) में मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन पीड़िता का कहना है कि आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

SP से लगाई न्याय की गुहार
रीना शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे आवेदन में स्पष्ट कहा है कि वह घर में अकेली रहती हैं और आरोपी महिला उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दे रही है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए ताकि उन्हें सुरक्षा मिल सके। पीड़िता ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी उक्त आरोपी महिला की होगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!