लोहे की जंजीर बनी मौत का फंदा, भैंस के घसीटने से युवक की गर्दन कटने से मौत

Adhiraj Awasthi
0
Uploaded Imageफरहान काजी @ रन्नौद शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना सीमा मे आने वाले वार्ड क्रमांक 12 में बुधवार दोपहर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ एक युवक को अपनी ही भैंस के गले में बंधी सांकल को अपने गले में बांधना भारी पड़ गया। बेकाबू हुई भैंस ने युवक को इस कदर घसीटा कि सांकल के दबाव से उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई।

शराब के नशे में उठाया जानलेवा कदम
जानकारी के अनुसार, रन्नौद निवासी गोपाल उम्र 35 साल पुत्र कमलेश प्रजापति बुधवार दोपहर अपनी भैंस चराने के लिए टगर  गया हुआ था। बताया जा रहा है कि वहाँ भैंस चराते समय गोपाल ने शराब का सेवन कर लिया। शाम के वक्त जब घर लौटने की बारी आई तो भैंस सड़क की ओर आने को तैयार नहीं थी। उसे खींचने के प्रयास में गोपाल ने एक ऐसी आत्मघाती गलती कर दी जो उसकी जान पर बन आई।

भैंस को मारा लठ, गुस्साए जानवर ने नहीं दिया संभलने का मौका
प्रत्यक्षदर्शियों और प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब भैंस नहीं मानी तो गोपाल ने सांकल का दूसरा हिस्सा अपने गले में लपेट लिया और भैंस को लठ मार दिया। अचानक हुए हमले से भैंस बिफर गई और वह तेजी से भागने लगी। सांकल गोपाल के गले में बंधी होने के कारण वह जमीन पर गिर पड़ा और भैंस उसे पत्थरों और ऊबड़-खाबड़ जमीन पर घसीटती ले गई।

राहगीर रह गए दंग
जब तक वहां से गुजर रहे राहगीर कुछ समझ पाते या मदद के लिए दौड़ते, तब तक गुस्साए जानवर ने गोपाल को दोबारा जोर से घसीट दिया। सांकल का फंदा गले में इतना कस गया कि गोपाल की गर्दन बुरी तरह कट गई और उसने मौके पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची रन्नौद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बदरवास भेजा गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है कि क्या यह महज एक हादसा था या इसके पीछे कोई और कारण रहा। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!