शिवपुरी। हैप्पी डेज स्कूल शिवपुरी द्वारा शहर में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से उमी दीवान मेमोरियल ओपन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन किया गया। 14 अप्रैल को आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह और जोश देखने लायक रहा।यह प्रतियोगिता मेडिकल कॉलेज कैंपस शिवपुरी में आयोजित की गई, जिसमें शिवपुरी शहर के विभिन्न स्कूलों के करीब 70 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन को लेकर स्कूल के मनोज मित्तई और गिर्राज शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है।
प्रतियोगिता में बच्चों को अलग-अलग आयु वर्गों (अंडर 7, अंडर 9, अंडर 12, अंडर 14 और अंडर 17) में विभाजित किया गया। साथ ही टेनासिटी, क्वार्ट्ज और इनलाइन जैसी विभिन्न कैटेगरी में भी रोमांचक मुकाबले हुए। हर वर्ग में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को स्कूल संचालिका श्रीमती गीता दीवान, प्राचार्य श्रीमती अंजू शर्मा और वत्सा मेहता द्वारा मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी, वहीं अभिभावकों और शिक्षकों ने भी तालियों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्कूल के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की अहम भूमिका रही। मनोज मित्तई, गिर्राज शर्मा, मृदुल शर्मा, शाहीन बी, मनीष राठौर और भरत जाटव सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। यह आयोजन न केवल बच्चों के लिए एक प्रतियोगिता रहा, बल्कि उनके अंदर छिपी खेल प्रतिभा को निखारने का एक शानदार मंच भी साबित हुआ।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।