विवाहिता का हाथ पकडा,10 हजार का ऑफर, विरोध में पति को बंधक बनाकर मारपीट

Adhiraj Awasthi
0
Uploaded Image पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाना सीमा में आने वाले धर्मपुरा गांव में विवाहिता को छेड़छाड़ का विरोध करना उसके परिवार पर भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने महिला के पति को घर में बंधक बनाकर कुल्हाड़ी और लाठियों से बेरहमी से पीटा। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है और गांव छोड़ने को मजबूर हो गया है। मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक, शिवपुरी को शिकायती आवेदन देकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

छेड़छाड़ की घटना से शुरू हुआ विवाद
पीड़िता रामवती कुशवाह के अनुसार, 9 अप्रैल की रात वह अपने खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही आरोपी सुखबीर कुशवाह ने उसका पीछा किया और रास्ते में उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसे 10 हजार रुपये का लालच देकर मामला दबाने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

शिकायत करने पहुंचे पति को बनाया बंधक

अगले दिन सुबह जब पीड़िता के पति आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे, तो मामला और भड़क गया। आरोप है कि सुखबीर कुशवाह, उसकी पत्नी ऊषा, मां गुड्डी और पिता हरिराम ने मिलकर पति को जबरन घर के अंदर खींच लिया। इसके बाद सुखबीर ने कुल्हाड़ी गर्दन पर रखकर उन्हें बंधक बना लिया और सभी आरोपियों ने लाठी-डंडों व लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की।

बीच-बचाव करने पर बेटी से भी मारपीट
घटना के दौरान जब उनकी बेटी प्रीति बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस के आने की सूचना मिलते ही आरोपी और उग्र हो गए और दोबारा हमला कर दिया।

दहशत में परिवार, गांव छोड़ने को मजबूर
लगातार मिल रही धमकियों और हमलों के कारण पूरा परिवार भय के साये में जी रहा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में परिवार ने अपनी सुरक्षा के चलते गांव छोड़ने का मन बना लिया है।

SP से लगाई न्याय की गुहार
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। मामले ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!