रेपिस्ट BF के लिए नाबालिग GF ने मां की हत्या कर दी- CRIME STORY

NEWS ROOM
0
ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक नाबालिग लड़की ने कथित तौर पर अपने 'प्रेमी' के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी। आरोप है कि लड़की ने पहले गला घोंटकर मां की हत्या की, फिर शव पर चाकू से कई वार किए। लड़की ने जिस प्रेमी के लिए मां की हत्या की उसी पर लड़की के साथ रेप और अपहरण करने का आरोप भी है। इस मामले में वो जेल भी जा चुका है।

मामला ग्वालियर के भिंड का है. मृतका अपनी 17 साल की बेटी के साथ हजीरा थाना क्षेत्र के एक इलाक़े में किराए के कमरे में रहती थी। लड़की का सोनू नाम के युवक से प्रेम संबंध था। मां को ये संबंध पसंद नहीं था। सोनू पर आरोप ये भी लगे कि उसने लड़की का अपहरण किया और उसका बलात्कार किया। लड़की की मां कोर्ट गई। पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए। पुलिस ने लड़की को ढूंढा और सोनू के ख़िलाफ़ अपहरण और रेप का केस दर्ज किया था। आरोपी सोनू पिछले महीने ही जेल से छूटकर बाहर आया था। उसने लड़की से मिलना-जुलना शुरू कर दिया। मां को उनका मिलना पसंद नहीं था, लेकिन बेटी उनकी बात नहीं सुनती थी फिर शुक्रवार, 30 दिसंबर की रात लड़की ने सोनू के साथ मिलकर मां की हत्या का प्लैन बनाया और उन्हें गला घोंटकर मार डाला।

कथित तौर पर लड़की और उसका प्रेमी रात भर लाश के साथ ही घर में रहे। 31 दिसंबर की शाम मकान-मालिक को इस घटना के बारे में पता चला और उसने पुलिस को मौत की सूचना दी। मौक़े पर पुलिस पहुंची और पलंग के नीचे रखी लाश को बरामद किया। पूछताछ शुरू की इसमें लड़की ने अपना जुर्म क़ुबूल कर लिया और ये भी बताया कि वारदात में सोनू शामिल था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ़्तार कर लिया और संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!