crime news- माँ ने मोबाइल पर गेम खेलने से रोका बेटी ने फांसी लगा ली

NEWS ROOM
0
इंदौर।
 मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 16 साल की एक नाबालिग लड़की ने सुसाइड कर लिया। 16 साल की यह लड़की केवल इस बात से नाराज थी कि उसकी मां ने उसकी डांट लगा दी थी। वह पढ़ाई के समय मोबाइल पर गेम और सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बीता रही थी। दोनों के बीच विवाद मां के इतना कहने पर कि परीक्षा का समय आ गया है मोबाइल छोड़कर पढ़ाई करना चाहिए। इससे नाराज होकर बेटी ने फांसी लगा ली। वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी।

घटना चंदन नगर इलाके की है। पुलिस के मुताबिक यहां रहने वाली रहीमीन (16) पुत्र फहीम निवासी सहयोग नगर, सिरपुर ने करीब 9 दिन पहले 19 दिसंबर को फांसी लगाई थी। बाहर आठ साल की बहन खेल रही थी। उसने खिड़की की जाली से देखा तो बहन फंदे पर लटक रही थी। उसने अपने से बड़े 14 साल के भाई को यह जानकारी दी। भाई ने जैसे-तैसे गेट का लॉक तोड़ा ओर रहीमीन को नीचे उतारा। यहां से उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक रहीमीन मोबाइल चला रही थी। पढ़ाई और घर के काम को लेकर मां ने उसकी डांट लगा दी। दोनों के बीच मामूली कहासुनी भी हुई। इसके बाद मां घर की ऊपरी मंजिल पर चली गई। मां की डांट से नाराज रहीमीन ने कमरे को अंदर से बंद कर फंदा लगा लिया।

पुलिस के मुताबिक रहीमीन चार भाई बहन हैं। वह सबसे बड़ी थी। उसके पिता बैग का काम करते हैं। परिवार मूल रूप से उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। वे कुछ समय पहले ही रहने इंदौर आए हैं। यहां वे पहले मोती तबेला इलाके में रहते थे। चार माह पहले ही पूरा परिवार चंदन नगर इलाके के सहयोग नगर में रहने पहुंचा है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!