BF ने GF के न्यूड फोटो-वीडियो पिता को भेजे, फ्री फायर गेम के जरिए आत्महत्या करवाने की धमकी दी- GWALIOR NEWS

0
ग्वालियर।
मध्य प्रदेश ग्वालियर शहर में फ्री फायर गेम खेलने के दौरान लड़की की दोस्ती झारखंड के लड़के से हो गई। आरोपी अब लड़की के अश्लील फोटो-VIDEO उसके ही पिता को भेज कर ब्लैकमेल कर रहा है। बात नहीं मानने पर बेटी को मारने की भी धमकी दे रहा है।  लड़की के इस शौक ने उसका और परिवारवालों का जीना मुश्किल कर दिया है। यही नहीं, तीन महीने से पिता नौकरी छोड़कर बेटी की देखभाल कर रहा है। उन्होंने SSP अमित सांघी से भी गुहार लगाई है।

जनकगंज एबी रोड की रहने वाली 16 साल की लड़की 10वीं की स्टूडेंट है। पिता किसी व्यापारी के यहां मुंशी हैं। उनकी एक बेटा और बेटी भी है। कोरोना के लॉकडाउन में पिता ने बेटी को मोबाइल दिला दिया था। उन्हें लगा इससे बेटी को पढ़ाई में मदद मिलेगी। बेटी पढ़ाई के साथ-साथ ऑनलाइन फ्री फायर गेम खेलने लगी। इसी दौरान, उसकी दोस्ती झारखंड निवासी सन्नी उर्फ एचआर से हो गई। पहले गेम्स के जरिए दोनों बातचीत करते थे फिर उनके बीच गहरी दोस्ती हो गई। एक-दूसरे से प्रेम का इजहार भी कर दिया। इस दौरान सन्नी ने छात्रा को बातों में लेकर उसके सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड जान लिए। कुछ दिन बाद उसने छात्रा के फोटो-VIDEO हैक कर लिए। इसके बाद वह छात्रा और परिवार को ब्लैकमेल करने लगा। घरवाले परेशान हो गए तो छात्रा ने लड़के से बातचीत बंद कर दी।

इसके बाद आरोपी ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो-वीडियो लेकर उन्हें अश्लील बनाकर लड़की के पिता को भेजना शुरू कर दिया। बेटी को ऐसे फोटो देखकर पिता दंग रह गया। उसने उसी नंबर पर कॉल कर आरोपी को ऐसा न करने के लिए कहा। जिस पर युवक उल्टा उसे ही धमकाने लगा। बोला- अभी तो तुझे भेजे हैं, ज्यादा हवा में उड़ा तो यह फोटो-VIDEO पूरा शहर और रिश्तेदार देखेंगे।

आरोपी सन्नी उर्फ एचआर कहता है कि उसे उसकी बेटी चाहिए। वह उसे किसी हालत में नहीं छोड़ेगा। वह साफ शब्दों में कहता है कि मुझे अपनी बेटी दे दे, चाहे तो तू अपने लिए मेरी मां को ले ले। इतना ही नहीं उसने बेटी को अपहरण कर ले जाने की धमकी दी है। साथ ही, कहा है कि यदि पुलिस में शिकायत की तो ऑनलाइन गेम्स के जरिए तेरी बेटी को आत्महत्या के लिए टास्क देकर हमेशा के लिए छीन लूंगा।

आरोपी से लगातार मिल रही धमकियों के चलते छात्रा और उसका परिवार दहशत में है। हालत यह है कि जब से आरोपी ने ऑनलाइन गेम के जरिए आत्महत्या करवाने और उसे उठाकर ले जाने की धमकी दी है। पिता ने बेटी के लिए नौकरी तक छोड़ दी है। तीन महीने से वह काम पर नहीं गया है। सिर्फ बेटी की निगरानी कर रहा है, कहीं वो कुछ न कर बैठे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!