इंदौर। महिला पुलिस थाने में एक कारोबारी के खिलाफ इसलिए FIR दर्ज हो गई क्योंकि उसकी जेब में उसकी गर्लफ्रेंड की वैक्सीनेशन का कार्ड रखा हुआ था। यह कार्ड उसकी पत्नी के हाथ में लग गया। लव स्टोरी में नया मोड़ आ गया। गुस्साई पत्नी ने व्यापारी और उसके पिता के खिलाफ दहेज एक्ट और दूसरी शादी का मामला दर्ज करा दिया है।
टीआइ ज्योति शर्मा के मुताबिक वीणानगर निवासी 44 वर्षीय रेखा भीसे की शिकायत पर पति राजेंद्र भीसे और ससुर गहिनाथ भीसे निवासी मलठन तालुका अहमद नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। रेखा ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र से 20 साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां और दो बेटे भी हैं।
राजेंद्र रेत का बड़ा कारोबारी है। पांच साल तक तो राजेंद्र ने सामान्य व्यवहार किया लेकिन उसके बाद वह प्रताड़ित करने लगा। ससुर भी उसके साथ अभद्रता करते थे। कभी कभी परेशान होकर मायके (इंदौर) आ जाती थी। वर्ष 2018 में पता चला कि राजेंद्र का भूमिता नामक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है, इसलिए उसे मायके से ससुराल नहीं ले जा रहा है।
एक बार उसने राजेंद्र के कपड़े खंगाले तो जेब से भूमिता का कोरोना वैक्सीन का सर्टिफिकेट भी मिला। इसमें भूमिता के पति के रूप में राजेंद्र का नाम लिखा हुआ था। इससे शक पुख्ता हो गया।

.jpg)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।