भोपाल। भोपाल के शाहपुरा में 25 साल की युवती से रेप की घटना सामने आई है। आरोपी से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। करीब एक महीने पहले युवती के घर पर ही आरोपी ने उसके साथ रेप किया। महिला ने एक महीने बाद इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था।
शाहपुरा पुलिस के अनुसार पीड़िता गृहिणी है। वह शाहपुरा सब्जी फाॅर्म इलाके में रहती है। आरोपी जितेंद्र ठाकुरिया ठेकेदारी का काम करता है। वह शाहजहांनाबाद का रहने वाला है। पीड़िता और आरोपी की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। इसके बाद दोनों मिले। 13 अप्रैल को आरोपी पीड़िता के घर आया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर रेप किया।
पीड़िता ने 5 मई को शाहपुरा थाने पहुंच कर शिकायत की। तत्काल एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पीड़िता के शिकायत करने के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Social Plugin