BF ने शादी के सपने दिखाकर 15 दिन रेप किया, ब्लैकमेल किया तो थाने पहुंची GF - crime story

0
ग्वालियर।
विवाहित महिला को उसकी ही छोटी बहन के देवर ने अपने प्यार के जाल में फंसाकर शादी कर नया आशियाना बनाने का सपना दिखाकर दुष्कर्म किया है। घटना फरवरी 2022 से लेकर अप्रैल 2022 के बीच की है। महिला ने जब शादी के लिए कहा तो आरोपी मुकर गया और ब्लैकमेल कर धमकाने लगा। महिला ने मामले की शिकायत डबरा थाने में की है। 

डबरा निवासी 28 वर्षीय महिला स्वीटी (बदला हुआ नाम) अपने पति व बच्चे के साथ रहती है। महिला का पति एक निजी फर्म में कर्मचारी है। जनवरी 2022 में महिला के घर उसकी छोटी बहन आई थी। उसके साथ उसका देवर शिवम भी था। शिवम स्वभाव से महिला को काफी पसंद आया। वह बात-बात पर मजाक कर रहा था। पर इसी मजाक-मजाक में शिवम का अपनी भाभी की बड़ी बहन पर दिल आ गया। उस समय तो वह चला गया, लेकिन कुछ दिन बाद वह फिर आया और उसने स्वीटी से अपने प्यार का इजहार कर दिया। यहां महिला भी उसके प्यार के बिछाए जाल में फंस गई। इसके बाद 5 फरवरी 2022 को शिवम महिला से मिलने आया और उसके मना करने के बाद भी शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह उसे शादी कर नया आशियाना बसाने और जन्नत की सैर कराने के सपने दिखाने लगा।

इसी बीच शिवम, महिला को लेकर गुजरात अहमदाबाद पहुंच गया। यहां करीब 15 दिन रखकर हर दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। जब भी महिला िवरोध करती तो मारपीट करता। 15 दिन बाद महिला का पति यहां पहुंच गया और उसने पत्नी को शिवम के चंगुल से छुटाया और ग्वालियर लेकर आ गया। पति ने आरोपी से बचने के लिए अपना मकान तक बदल लिया, लेकिन आरोपी नए घर पर भी पहुंच गया।

जब आरोपी वापस घर पर आने लगा तो महिला ने उससे कहा कि वह अपना वायदा निभाएं और शादी करे, लेकिन उसने शादी करने से मना कर दिया। इतना ही नहीं ब्लैकमेल करने लगा कि वह उसे बदनाम कर देगा। जिस पर परेशान होकर महिला ने डबरा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी देहात जयराज कुबेर का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्दी पकड़ लिया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!