बरसते पानी में कलेक्टर अनुग्रहा पी और SP हिंगणकर ने निकाला फ्लैग मार्च, पुलिस ने किया शक्ति प्रदर्शन | SHIVPURI NEWS

0
शिवपुरी। लोकसभा चुनाव के चलते प्रशासन हाई अलर्ट मोड में दिखाई दे रहा है। जिसके चलते पूरा प्रशासन लोकसभा चुनाव के चलते मुस्तैद दिखाई दे रहा है। इसी के चलते आज शिवपुरी कलेक्टर अनुग्रह पी और एसपी राजेश हिंगणकर ने शहर में फ्लैग मार्च निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। सबसे अहम बात इस दौरान यह रही कि जैसे ही पुलिस अस्पलात चौराहे पर पहुंची वहां तेज आंधी के साथ बिजली गिर गई। उसके बाद यहां बारिश होने लगी। जिसके चलते पुलिस को बरसते पानी में ही कलेक्टर और एसपी ने अपने बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला।

यह फ्लैग मार्च अस्पताल चौराहे से प्रारंभ होकर कोर्ट रोड होते हुए चौराहे पर पहुंचा। जहां से यह फ्लैग मार्च मीट मार्केट से होते हुए विष्णु मंदिर होते हुए पुरानी शिवपुरी होते हुए निकली। शहर में एक साथ निकले पुलिस बल की शक्ति को देखकर अपराधीयों में खोफ का माहौल बन गया। यहां बता दे कि छोटे अपराधियों में इस शक्ति प्रदर्शन का बडा असर दिखाई देता है। इसके साथ ही पुलिस इस फ्लैग मार्च के साथ शक्ति प्रदर्शन करता है। 

इस दौरान कलेक्टर अनु्ग्रह पी के साथ एसपी राजेश हिंगणकर एडीशलन एसपी गजेन्द्र सिंह कंवर,एसडीओपी शिवसिंह भदौरिया,कोतवाली टीआई बादाम सिंह यादव,देहात थाना प्रभारी गुप्ता,यातायात थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव, सूवेदार गायत्री इटोरिया सहित पुलिस बल मौजूद रहा। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!