निर्विरोध चुने गए पंजाबी परिषद के ग्वालियर-चंबल संभाग समिति के पदाधिकारी | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के पीएस होटल में बीते रोज पंजाबी परिषद ग्वालियर चंबल संभाग समिति के चुनाव निर्विरोध ढंग से संपन्न हुए। मिलाप चंद विरमानी की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न कराए गए। जिसमें चुनाव अधिकारी हरीश सहानी एवं केवल कृष्ण सूरी मौजूद थे। 

पदाधिकारियों के बीच एक राय बनी कि चुनाव ना कराते हुए आपसी सहमति से चुनाव संपन्न कराए जाएं जिसके बाद अध्यक्ष पद पर कन्हैया लाल आनंद ग्वालियर, उपाध्यक्ष किशोर तनेजा अशोकनगर, सचिव अविनाश ग्रोवर डबरा, सह सचिव राकेश विरमानी शिवपुरी, कोषाध्यक्ष तिलक राज वेरी ग्वालियर को निर्विरोध पदाधिकारी चुना गया। 

इस मौके पर कपिल सहगल, रविंद्र बत्रा, नंदकिशोर ढींगरा, सुनील भगड़ा, अजीत बत्रा शिवपुरी, हरबंस लाल जुनेजा अशोक नगर, सतपाल सदाना गुना मौजूद थे, जिनके सहयोग से चुनाव संपन्न हुआ। चुने गए पदाधिकारियों ने कहा कि पंजाबी परिषद ग्वालियर चंबल संभाग समिति का जो उत्तरदायित्व हमें सौंपा गया है उसे हम बखूबी निभाएंगे।

समाजहित में कार्य करते हुए परिषद को नई ऊंचाईयां प्रदान करेंगे। चुनाव के दौरान अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई। उक्त चुनाव कार्यक्रम पहले ही तय हो गया था जिसमें आजीवन सदस्यों के साथ-साथ पदाधिकारियों को आमंित्रत किया गया था। आयोजन की रूपरेखा मिलापचंद्र विरमानी और कपिल सहगल ने तय की थी। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!