सांसद सिंधिया का दो दिवसीय दौरा, यह है कार्यक्रम | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का 02 एवं 03 अप्रेल को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान 02 अप्रेल मंगलवार को ग्वालियर से प्रस्थान कर दोपहर 01:00 बजे शिवपुरी बम्बई कोठी पहुंचकर सोशल एवं प्रोफेशनल डेलीगेशन के साथ बैठक करेंगे, उपरांत दोपहर 01:30 बजे संस्कार गार्डन में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रोग्राम में शामिल होंगें, उपरांत दोपहर 02:30 बजे पीएस होटल में वात्सल्य समूह एवं जैन मिलन प्रोग्राम में शामिल होंगें। 

उपरांत दोपहर 03:30 बजे नक्षत्र गार्डन में शिवपुरी, कोलारस एवं पिछोर  विधानसभा के ब्लॉक, मण्डल एवं सेक्टर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगें, उपरांत दोपहर 04:30 बजे ऋषि मैरिज गार्डन में रिटायर्ड कांग्रेस शिक्षक/कर्मचारी संघ के प्रोग्राम में षामिल होंगें, उपरांत शाम 05:00 बजे सौनचिरिया होटल में जिला शिवपुरी प्रायवेट स्कूल शिक्षक एसोसिएशन के प्रोग्राम में शामिल होंगे, उपरांत शाम 05:30 बजे सेलीब्रेशन मैरिज गार्डन में एडवोकेट्स के साथ मिटिंग करेंगें, उपरांत शाम 06:30 बजे पुरानी शिवपुरी में कांग्रेस माइनोरिटी सेल के प्रोग्राम में शामिल होंगें, उपरांत रात्रि 07:30 बजे नक्षत्र गार्डन में छोटे व्यापारी संघ के प्रोग्राम में षामिल होंगें, उपरांत रात्रि 09:00 बजे स्टार गोल्ड गार्डन में लायंस क्लब, लियो क्लब एवं भारत विकास परिशद के प्रोग्राम में षामिल होंगें, उपरांत रात्रि विश्राम बॉम्बे कोठी शिवपुरी में करेंगे। 

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया दौरे के अगले दिन 03 अप्रेल बुधवार को शिवपुरी से प्रस्थान कर सुबह 9:30 बजे कोलारस विधानसभा के पड़ोरा सडक़ पहुंकर ओबीसी किसान संघटन के साथ टाटा मोटर्स गैरिज में बैठक करेंगें, उपरांत सुबह 10:30 बजे कोलारस पहुंचकर व्यापारी प्रकोश्ठ, डॉक्टर एवं एडवोकेट्स की बैठक में शामिल होंगे, उपरांत सुबह 11:30 बजे बदरवास पहुंचकर व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक तथा ओबीसी कांग्रेस प्रतिनिधि मण्डल से मिलेंगें उपरांत दोपहर 12:45 पर गुना को प्रस्थान करेंगें। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!