शिवपुरी। जिले की गोवर्धन थाना पुलिस ने डेढ़ महीने से लापता नाबालिग को कल बरामद कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी और नाबालिग युवती डाबरपुरा के मेले में आए हुए हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग युवती को बरामद कर आरोपी संजय आदिवासी उम्र 20 वर्ष निवासी गाजीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी पास्को एक्ट में की गई है।
जानकारी के अनुसार गाजीगढ़ से 14 साल की युवती डेढ़ माह पहले लापता हो गई थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी संजय आदिवासी के खिलाफ अपहरण का मामला कायम कर जांच शुरू की। इस तारतम्य में पुलिस ने कल डाबरपुरा मेले से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे मानपुर में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।