शिवपुरी। कुशवाह समाज द्वारा कुशवाह धर्मशाला पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आपस मे एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाये दी। साथ वरिष्ठजन ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह ने बताया कि होली के इस त्योहार में सभी समाज के भाई गिले शिकवे मिटाकर आपस मे साथ रहने का त्योहार है।
साथ शहर में महात्मा फुले सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा लगने के संबंध में भी जानकारी दी । कार्यक्रम में करैरा ब्लॉक के अध्यक्ष रहे स्व मोहन कुशवाह जी को श्रदांजलि भी दी गई जिनका अभी बस एक्सीडेंट में निधन हो गया था।
होली मिलन कार्यक्रम हरिसिंह कुशवाह,अशोक कुशवाह मास्टर, धनीराम कुशवाह, मानसिंह कुशवाह एडवोकेट बैजनाथ कुशवाह, नरेंद्र कुशवाह, संजय कुशवाह, दीपक, जयदीप, मनोज, चंदन, विनोद, जशवंत कुशवाह, विकाश कुशवाह सहित समाज के बंधु उपस्थित हुए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।