शिवपुरी। शहर के टीवी टॉवर के पास शासकीय जिला स्तरीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास के अधीक्षक पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पर फिजीकल थाना पुलिस जांच कर रही है। महिला का कहना है कि उसके पति के लिए छात्रावास परिसर में सरकारी आवास आवंटित है।
अधीक्षक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आवास खाली कराने की कोशिश की जा रही है। मामले की पुलिस थाने में दो बार शिकायत की जा चुकी है। साथ ही कलेक्टर को भी शिकायती आवेदन दिया है।
वहीं छात्रावास अधीक्षक आरसी दिवाकर का कहना है कि महिला के पति हॉस्टल में एक साल से रसोइया के पद पर है, लेकिन वह काम नहीं करता। इसलिए हॉस्टल से रिलीज कर दिया है। कलेक्टर से भी मामले की शिकायत की है।
इनका कहना हैं
बालक छात्रावास के अधीक्षक पर एक कर्मचारी की पत्नी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। इस मामले की जांच करा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अनीता मिश्रा, टीआई, फिजीकल थाना


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।