प्लॉट पर कब्जा करने को लेकर विवाद, मारपीट | khaniyadhana, Shivpuri News

0
शिवपुरी। खबर जिले के खनियाधाना के बंशीवट मोहल्ले में स्थित फरियादी के प्लॉट पर कब्जा करना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से कब्जा करने वाले युवक के खिलाफ भादवि की धारा 447 के तहत कायमी कर ली है। 

फरियादी ईशाक मोहम्मद पुत्र नबाव खान निवासी पुरानी नगरपालिका खनियाधाना का एक प्लॉट बंशीवट मोहल्ले में स्थित है जिस पर उसी मोहल्ले में रहने वाले आरोपी नत्थू सिंह यादव ने कब्जा कर लिया था जिसकी जानकारी प्लॉट मालिक को लगी तो उसने आरोपी से कब्जा छोडऩे के लिए कहा, लेकिन आरोपी प्लॉट से कब्जा छोडऩे के लिए तैयार नहींं था और वह फरियादी को गाली गलौच कर वहां से भगा देता था।

ऐसी स्थिति में प्लॉट मालिक काफी परेशान था और कल शाम उसने आरोपी से तंग आकर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने का निर्णय लिया और वह थाने पहुंच गया जहां उसने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!