शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई तथा चार अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बैराड़ के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैराड़ के वार्ड क्रमांक 10 की रहने वाली महिला पंचो शाक्य अपने पति की महेश शाक्य और भांजे के साथ देवताओं के पूजन के लिए जा रही थी। वहीं ककरौआ का रहने वाला ग्यासी जाटव अपनी सास कमला को इलाज के लिए बैराड़ लेकर आ रहा था।
बैराड़ से कुछ दूरी पर ही दोनों बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। घटना में पंचो शाक्य की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।