आचार संहिता के चलते बैराड़ पुलिस ने वाहनों की चैकिंग शुरू की,चालान भी काटे गए | Shivpuri News

0
शिवपुरी। आचार संहिता लागू होने के बाद बैराड़ पुलिस ने नगर में तेज गति से वाहनों की चैकिंग शुरू कर दी है।ये चैकिंग नगर के हर चौराहे पर हो रही है। बैराड़ पुलिस ने चैकिंग प्वांइट लगाकर वाहनों की चैंकिग प्रारंभ की है। वहीं चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को कड़ी हिदायत देते हुए चालानी कार्यवाही की है। कुछ वाहनों का चालान भी काटा गया है। 

बैराड़ थाना प्रभारी आलोक सिंह भदौरिया आचार संहिता के बाद अब अपने एक्शन मोड़ पर आ गए हैं। उन्होंने ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों को हिदायत दी। वहीं उन्होंने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए कहा कि बाइक की सवारी करते समय हमेशा हेलमेट लगाकर चलें। ड्राइविंग लाइसंस व अन्य दस्तावेज भी अपने साथ रखें। चार पहिया वाहन में शीट बैल्ट लगाकर यात्रा करें। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!