बैराड पुलिस की कार्यवाही: गिट्टी से भरे तीन ओवरलोड डंपर पकडे | Bairad, Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र मे पुलिस इस समय शशक्त दिखाई दे रही है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर के निर्देशन में थाना प्रभारी बैराड़ आलोक सिंह भदोरिया द्वारा कस्बा गस्त के दौरान अनाज मंडी बैराड़ में पुलिस द्वारा बीति रात्रि को काली व सफेद गिट्टी से ऑवरलोड भरे तीन डम्परो की धर पकड़ कर डाली। बैराड़ पुलिस अबैध उत्खनन सहित अन्य क्षेत्रों मे भी नकेल कसने का पूरा प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार डम्पर क्रमांक एमपी 33 एच 1833 एवं एमपी 33 एच 1844 और एमपी 33 एच 2175 सफेद व काली गिट्टी से ऑवरलोड होकर गुजर रहे थे को रोककर चेक किया एवं धर्मकांटा पर तौल कराने पर वाहन का वजन मय माल के क्षमता से अधिक भरा हुआ पाया गया जनिको परमिट की शर्तों का उल्लंघन एवं मौके पर कागजात पेश न करने से उत्त डम्फरो को एमव्ही एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही कर जप्त कर सुरक्षार्थ थाने में रखा गया । 

उक्त तीनों डंफर जप्त कर अग्रिम कार्रवाई हेतु परिवहन अधिकारी शिवपुरी को सूचित किया गया। डम्परो को बीति सोमबार - मंगलवार की रात्रि को पकड़ा गया। बैराड़ थाना प्रभारी आलोक सिंह भदौरिया द्वारा बिशेष रूप से बैराड़ पुलिस को शशक्त बनाए हुए और उचित कार्यवाही भी इस सबके चलते की गई।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!