5 साल की मासूम को घर से उठा ले गया आरोपी, करने लगा गलत काम, मामला दर्ज | Shivpuri News,

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी जिले की मगरौनी चौकी से खबर आ रही हैं कि चौकी क्षेत्र में एक 30 साल का युवक 5 साल की मासूम को उठाकर ले गया। घर के आंगन में खेल रही बच्ची जब परिजनो को बच्ची दिखाई नही दी तो उसकी तलाश शुरू कर दी। बच्ची को खोजते समय आरोपी बच्ची को छोडकर भाग गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

जानकारी के अनुसार पांच साल की मासूम गुरुवार की शाम घर के आंगन में खेल रही थी। तभी आरोपी बाबू बाथम (30) निवासी हाथी पटपुरा आया और बच्ची को उठाकर ले गया। अचानक बच्ची दिखाई नहीं दी तो परिजन तलाशने लगे। इसी दौरान एक महिला ने बताया कि बच्ची को बाबू को ले जाते हुए देखा है। 

परिजन ढूंढते हुए आधा किमी आगे गए तो आरोपी बच्ची के साथ गलत हरकत करते हुए देखा गया। परिजनों को देखकर आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया। मामले की सूचना पर मगरौनी चौकी पुलिस ने आरोपी बाबू बाथम के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म सहित पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला विवेचना में ले लिया है। 

Virus-free. www.avg.com

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!