सिंधिया सरकार का 2 दिन का शिवपुरी दौरा सेट, मेडिकल कॉलेज भवन का लोकार्पण करेंगें | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का 2 दिन के दौरे पर शिवपुरी आ रहे हैं। प्रदेश सचिव राकेश जैन आमोल ने बताया कि सांसद सिंधिया 5 मार्च के दोपहर शिवपुरी आकर मेडिकल कॉलेज भवन का लोकार्पण करेंगे। 

इसके बाद कोलारस में जाटव समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद खरैह में रानी अवंतीबाई मूर्ति व लोधी समाज के सम्मेलन में शिरकत करेंगे। खरैह से बदरवास पहुंचकर किसानों को ऋणमाफी योजना के प्रमाण पत्र बांटेंगे। फिर जीतखड़ी गांव में आदिवासी समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे। 

दूसरे दिन 6 मार्च को सांसद सिंधिया आईटी सेल अध्यक्षों की मीटिंग लेंगे। फिर पेंशनर्स सम्मेलन, पंचायती राज सम्मेलन और एनआरएलएम के कार्यक्रम में भाग लेंगे। शिवपुरी से सुरवाया पहुचंकर अंत्योदय मेले में प्रमाण पत्र बांटेंगे। 

खोड़ में रानी अवंती बाई मूर्ति व लोधी समाज के सम्मेलन में भाग लेंगे। खनियाधाना में अंत्योदय मेले में शामिल होंगे। खनियांधाना से चंदेरी के लिए रवाना हो जाएंगे। 7 मार्च काे चंदेरी व अशोकनगर क्षेत्र में दौरा कर दिल्ली रवाना हो जाएंगे। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!