12th की STUDENT घर से MATH का EXAM देने की कहकर गई, बिना EXAM दिए BF के साथ भाग गई

0
शिवपुरी। खबर जिले के नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम अंगोलीचक से आ रही है। जहां बीते रोज एक 12 वी की छात्रा घर से पेपर देने की कहकर घर से निकली और बिना पेपर दिए ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस मामले की शिकायत पीडित किशोरी के परिजनों ने पुलिस थाना नरवर में की। जहां पुलिस ने किशोरी के नाबालिग होने के चलते आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना मे ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार कक्षा 12 वी की 17 वर्षीय छात्रा का बीते रोज गणित विषय का पेपर था। किशोरी घर से परिजनों से पेपर देने की कहकर निकली। परंतु किशोरी एक्जाम हॉल में नहीं पहुंची। जब किशोरी नही लौटी तो परिजनों ने पता लगाया। जब जानकारी जुटाई तो सामने आया कि किशोरी का आकाश सेन निवासी निचरोली जिला दतिया के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

बीते रोज आकाश भी गांव में रिस्तेदारी में आया था। किशोरी के गायब होने के बाद से वह भी गायव है। जिसपर परिजनों ने आकाश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जहां किशोरी के नाबालिग होने के चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!