बदरवास में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, परिजन जागे तो कर दिया पथराव,1 लाख का माल समेट ले गए | Badarwas, Shivpuri News

0
शिवपुरी। बीती रात्रि चोरों ने पुलिस के गाल पर तमाचा जड़ा है। थाना परिसर से महज 600 मीटर की दूरी पर स्थिति एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने एक लाख रूपए के आभूषण पार कर दिए। इस दौरान रात्रि ने परिजनों की नींद खुली तो चोरों ने परिजनों पर पथराब कर लगभग 1 लाख रूपए का माल पार कर ले गए। इस दौरान चोरों ने पडौसी के घर से भी एक एलसीडी पार कर दी। 

जानकारी के अनुसार बल्ला उर्फ राजेश सोनी की राजेश्वरी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। घर के अंदर परिवार के साथ राजेश सो रहे थे। तभी शटर तोड़ने की आवाज आई। उठाकर देखा तो कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। डायल 100 पर कोई रिस्पोंस नहीं मिला। फिर थाने फोन लगाया। 

पुलिस जब तक पहुंची, चोर एक लाख रुपए कीमत के आभूषण चुराकर भाग चुके थे। पड़ोसी के घर से एलईडी भी चोरी चली गई है। राजेश सोनी का कहना है कि पुलिस ने बदमाशों का पीछा नहीं किया, उल्टा हमें ही डांटते हुए कहने लगे कि इतनी दूर दुकान क्यों बना ली है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!