शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के सिल्लारपुर के पास से आ रही है। जहां बीते रोज अपने रिश्तेदार के साथ कैंसर की दबाई लेने जा रही एक महिला को ट्रॉले ने कुचल दिया। जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में रिश्तेदार सहित महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार राजकुमारी पत्नि हेमराज प्रजापति उम्र 50 साल ब्लड कैंसर से पीडित थी। बीते रोज वह अपने पति हेमराज और अपने रिश्तेदार करण पुत्र बलराम प्रजापति के साथ बाईक से कैंसर की दबाई जड़ी बूटी लेने अपनी बाईक से जा रहे थे। तभी सिल्लारपुर गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रॉला क्रमांक आरजे 05 जीसी 2061 के चालक ने लापरवाही पूर्ण तरीके से ट्रॉले को चलते हुए बाईक सबारों को रौंद दिया।
इस हादसे में राजकुमारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में रिश्तेदार करण और पति हेमराज घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए करैरा उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने टॉले के ड्रायवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।