बडी खबर: शिवपुरी के श्रद्धालुओं से भरी बस UP में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, 20 घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी अभी खबर आ रही है कि जिले के कोलारस क्षेत्र से चार धाम की यात्रा पर गई एक श्रद्धालुओं से भरी बस गाय को बचाने के फैर में यूपी के हाथरस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे मेें तीन लोेगों के मरने की खबर है। इस हादसे में लगभग दो दर्जन लोग घायल बताए जा रहे है। जिसमें 6 लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए अलीगढ और आगरा में भर्ती कराया गया है। इस मामले में मध्यप्रदेश के सीएम ने पर उक्त मामले में दुख व्यक्त किया है। 

जानकारी के अनुसार कोलारस क्षेत्र के इंदार,लुकवासा के रिजौदा सहित पूरे क्षेत्र से एक यात्री बस चार धाम की यात्रा पर गई हुई थी। यह बस बीते रात्रि लौट रही थी। तभी यह बस यूपी के हाथरस के पास बस एक बाईक पर सबार एक दपत्ति को बचाने के चलते हाईवे पर पलट गई। इस हादसे में बस अनियंत्रित होकर बाईक सबार दपत्ति के उपर जाकर पलट गई। 

जिससे बाईक पर सबार दंपत्ति सहित एक मासूम की बस के नीचे दब जाने से मौत हो गई। इस बस में कोलारस क्षेत्र के 24 यात्री सबार थे। जिसमें से राजेन्द्र सिंह पुत्र बुंदेल सिंह रघुवंशी इंदार उम्र 60 ,मुन्नी बाई पत्नि हरीराम सेन उम्र 50 साल निवासी रिजौदा,जानकी बाई पत्नि भास्कर सैन उम्र 50 बदरवास,रामश्री बाई पत्नि भरौसा पाल निवासी रामगढ खतौरा की हालात गंभीर बताई जा रही है। 

बताया गया है इस हादसे में म्रतक दंपत्ति में महिला प्रेग्नेंट थी। जिसे तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया। जहां महिला की मौत हो गई। उसके बाद डॉक्टरों ने महिला के पेट से सीजर कर मासूम को जिंदा निकाला। परंतु उक्त मासूम की भी घटना के एक घण्टे बाद ही मौत हो गई। इस दुखद खबर से क्षेत्र के लोगों में अपने लोगों से संपर्क साधने के प्रयास में है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!