शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में शहर के हृदय स्थल माधव चौक पर कमल ज्योति एवं पुलमावा हमले का जवाब आज वायु सेना ने आज पीओके के अंदर घुसकर आतंकवादीओ के ठिकानों का खात्मा करके देश के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जिस पर भाजपाइयों ने दीप प्रज्वलित कर दीपों तथा आतिशबाजी एवं मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर सैकड़ों भाजपाई ने भारत माता के जयकारे लगाए साथ ही हमारा देश का नेता कैसा हो नरेंद्र मोदी जैसा हो के नारे लगाए।
शिवपुरी नगर के इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पैनलिस्ट श्रीधैर्यवर्धन शर्मा श्री सुरेंद्र शर्मा डॉक्टर राजेंद्र गुप्ता अनुराग अस्थाना अजय गौतम डॉ राकेश राठौर दिलीप मुद्गल हेमंत ओझा भानु दुबे हरिओम नरवरिया अजय भार्गव मुकेश चौहान हरिओम राठौर के पी परमार संदीप भार्गव तरुण अग्रवाल डॉ रश्मि गुप्ता धनपाल यादव विष्णु राठौर जयदीप कुशवाह गिरिराज शर्मा दीपक राठौर सुरेंद्र रजक गब्बर परिहार मुकेश बाथम लव अग्रवाल सोनू कुशवाह दीपक राठौर आकाश राठौर जीतू राठौर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।