खतौरा में महिलाओं से प्रियदर्शिनी सिंधिया से किया संवाद, महिलाएं अपनी ताकत को पहचानें | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नि प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने मंगलवार को कोलारस विधानसभा क्षेत्र के खतौरा में महिला सम्मेलन में भाग लिया और महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने कहा कि महिलाएं अपनी ताकत को पहचाने और आगे आएं। 

प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वह आने वाले चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए जागरूक हों और मतदान का महत्व समझें। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं घरों से बाहर निकलेंगी तो दिल्ली तक उनकी आवाज जाएगी। इस दौरान कई महिलाओं ने उन्हें अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। 

जिस पर प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने वहां मौजूद कांगे्रस जनप्रतिनिधियों से महिलाओं के आए आवेदनों का शीघ्र निराकरण कराने की बात कही। खतौरा के अलावा रन्नौद में भी महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।

महाराज के हाथ मजबूत करो

महिला संवाद के दौरान प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने कहा कि इस संसदीय क्षेत्र से उनके परिवारों का वर्षों से नाता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के सांसद महाराज लगातार मेहनत कर विकास कार्यों के लिए मेहनत कर रहे हैं। इसलिए महिलाएं आगे आएं और अपने महाराज के हाथ मजबूत करें। 

इस दौरान उन्होंने सम्मेलन में मौजूद महिलाओं से कहा कि वह अपना खुद का वोट तो डालें हीं साथ ही गांव व अन्य क्षेत्र में दूसरी महिलाओं को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सिंधिया परिवार का संकल्प है कि क्षेत्र की महिलाएं, किसान व युवा आगे आएं और क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं। 

जनसमस्या निवारण शिविर लगेंगे

महिला संवाद के दौरान कई महिलाओं ने अपनी समस्याएं प्रियदर्शनी राजे सिंधिया को बताईं। इस दौरान प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने स्थानीय कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों से कहा कि वह यहां पर लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर लगाएं। इसी क्रम में 20 फरवरी को रन्नौद में एक जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा 26 फरवरी को बदरवास में जनसमस्या निवारण  शिविर लगेगा। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!