शिवपुरी। खबर जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम विजयपुरा में एक आदिवासी की मौत हो गई। मौत का कारण अत्यधिक मात्रा में शराब पिया जाना बताया जा रहा है। भरोसा पुत्र मलुआ आदिवासी निवासी विजयपुरा को परिजन शनिवार को शाम के समय अस्पताल लेकर आए जहां उसकी हालत गंभीर थी। परिजनों के मुताबिक युवक ने अत्यधिक मात्रा में शराब पी रखी थी। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक के परिजन हनुमंत की शिकायत पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।