डिप्टी रेंजर को फोन लगाकर दी जान से मारने की धमकी | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र के तहत वन चौकी अमोलपठा पदस्थ डिप्टी रेंजर को किसी ने मोबाइल पर धमकी दी। मामले में डिप्टी रेंजर ने थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मोबाइल से धमकी देने वाले आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। 

सुरेंद्र प्रसाद पुत्र छविनाथ निवासी ग्राम ओता अतरेला थाना मेजा जिला प्रयागराज उप्र हाल डिप्टी रेंजर अमोलपठा ने बताया कि 9 फरवरी को शाम के समय उन्हें एक मोबाइल नंबर से फोन आया और फोन पर बोल रहे व्यक्ति द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी और फोन कट कर दिया। जब दोबार उस नंबर पर फोन लगाया तो वह नहीं उठा। मामले में शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!