दो स्थानों पर चोरी, लाखों का माल समेटकर ले गए चोर | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली और देहात थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर चोरों ने दो मकानों को निशाने पर लेकर वहां से आभूषणों के साथ साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए जिनकी कीमत सवा लाख रूपए बताई जा रही है। चोरों ने एक स्थान से आभूषणों सहित नगदी भी चुराए है। पुलिस ने दोनों मामलो में नकबजनी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पहली चोरी 3 फरवरी की रात्रि 8 बजे महल के पीछे इंद्रपुरम कॉलोनी में रहने वाले अजय कुमार पुत्र ज्ञानचंद्र सचदेवा के घर पर हुई जहां से चोरों ने घर का ताला तोडक़र प्रवेश किया और मकान में रखा एक इन्वर्टर, एक टयूबवैल बैटरी, टिल्लू पंप, लेजम, ट्रॉली बैग जिसमें गर्म कपड़े भरे हुए थे, एक सोने की चैन वजनी 20 ग्राम, दो जोड़ी कानों के टोक्स, लेडीज सोने की अंगूठी 2 चोरी कर ली। 

दूसरी घटना देहात थाने के ग्राम बिलोकलां में रात्रि के समय लवकुमार  पुत्र भैरोलाल रावत के घर पर घटित हुई। जहां से चोर एक सोने का हार, सोने की चूडिय़ां, सोने की झुमकी, चार सोने की अंगूठी, करधौनी और 5 हजार रूपए नगदी कुल 80 हजार रूपए का माल समेट ले गए।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!