शिवपुरी। खबर शहर के गांधी पार्क में आयोजित अंत्योदय शिविर से आ रही है। जहां आज भरे मंच में कांग्रेस के नेता और वर्तमान में जनपद पंचायत अध्यक्ष पारम सिंह रावत ने मंच से ही प्रभारी मंत्री प्रधुम्मन सिंह तोमर के सामने ही अपना दुखडा रो दिया। उनका आरोप है कि उनकी पार्टी की सरकार होने के चलते उनके साथ छलाबा किया जा रहा है।
और उन्हें प्रोटोकॉल के हिसाब से तबज्जों नहीं दिया जा रहा। इस मामले की शिकायत कल पारम सिंह रावत ने कलेक्टर से भी की थी। परंतु उन्होंने कार्ड में अध्यक्षता के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष को आमत्रिंत करने का खुला बिरोध किया।
विदित हो कि आज शिवपुरी में खण्ड स्तरीय अंत्योदय मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रशासन की और से कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के लिए प्रभारी मंत्री प्रधुम्मन सिंह तोमर को बुलाया था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष कमला बैजनाथ सिंह यादव ने की। इस कार्यक्रम में प्रशासन की और से नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह और जनपद पंचायत अध्यक्ष पारम सिंह रावत को आमत्रित किया था। जिसपर पारम सिंह रावत ने अपनी नारजगी दिखाई।
आज मंच पर अपनी नाराजगी दिखाते हुए भाजपा सरकार में ऐसा होता तो मुझे दुख नही होता,भाजपा सरकार में भी मेरे साथ ऐसा नही हुआ हैं,प्रोटोकोल हमारी सरकार में तोडा हैं। मैं कार्यक्रम में सिर्फ अपनी बात रखने आया हूॅ। आगे मेरे साथ ऐसा हुआ तो में किसी भी कार्यक्रम में नही भाग नही लूंगा।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।